• Home
  • News
  • 15th President! Draupadi Murmu will be the future President! The atmosphere of celebration in the whole country, despite being a tribal, does not eat onion garlic! Everyone has taken a holiday in Murmu's village today

15वीं राष्ट्रपति!द्रौपदी मुर्मू ही होंगी भावी राष्ट्रपति! पूरे देश मे जश्न का माहौल,आदिवासी होने के बावजूद नही खाती प्याज लहसुन!मुर्मू के गांव में सब ने ली है आज छुट्टी

editor
  • Kanchan Verma
  • July 21, 2022 12:07 PM
15th President! Draupadi Murmu will be the future President! The atmosphere of celebration in the whole country, despite being a tribal, does not eat onion garlic! Everyone has taken a holiday in Murmu's village today

भारत की भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ही होंगी ये तय है। वोटिंग में द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को कहीं ज्यादा पीछे छोड़ दिया है। दूसरे राउंड में ही द्रौपदी को 1349 को वोट मिले जबकि यशवंत को मात्र 537 ही वोट मिले। काउंटिंग अभी जारी है। 
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल है देश के कई हिस्सों में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खबरे भी आनी शुरू हो गयी है। लोग जश्न मना रहे है कि देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली है। 
द्रौपदी मुर्मू भले ही आदिवासी महिला है लेकिन उन्होंने आज तक प्याज लहसुन नही खाया। ये बात उनके भाई तारिणी सेन टुडू ने अमर उजाला को बताई। द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणीसेन टुडू कहते हैं कि दीदी को जिस तरीके का भोजन पसंद है उसी तरीके की दिव्य दावत का इंतजाम उनके गांव अपरबेड़ा और उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत वाले कस्बे रायरंगपुर में चल रहा है। वह कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू को खाने में सादा और वैजिटेरियन भोजन ही पसंद है। यहां तक कि द्रौपदी मुर्मू अपने खाने में प्याज और लहसुन का भी इस्तेमाल नहीं करती हैं।
अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके गांव अपरबेड़ा और रायरंगपुर कस्बे में दीदी के चाहने वालों का पूरा हुजूम उमड़ा हुआ है। टुडू कहते हैं कि बीते दो दिनों से गांव और आसपास के लोग लगातार उनके घर पर आकर बधाइयां दे रहे हैं। गुरुवार की सुबह तो उनके गांव में पारंपरिक नृत्य और पारंपरिक भोज का भी आयोजन शुरू कर दिया गया है। द्रौपदी मुर्मू के भाई ने अमर उजाला डॉट कॉम से कहा कि दीदी को राष्ट्रपति बनते हुए देखने के लिए पूरे गांव में बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई गयी हैं। वह कहते हैं कि पूरा देश इस एतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता है जब एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर बैठेगी।


संबंधित आलेख: