• Home
  • News
  • 19 agencies of central and state government engaged in Silkyara rescue operation

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी केंद्र व राज्य सरकार की 19 एजेंसियां

editor
  • Tapas Vishwas
  • November 24, 2023 01:11 PM
19 agencies of central and state government engaged in Silkyara rescue operation

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस समय मेरी चिंता सुरंग में फंसे हुए उन श्रमिक भाइयों को लेकर है, जिनके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विश्व स्तरीय तकनीकी के प्रयास चल रहे हैं। बहुत जल्द हम इस ऑपरेशन को पूरा करने में सफल होंगे। वह क्षण हमारे लिए वास्तविक इगास का होगा। हम सभी प्रदेशवासियों की कामना है कि हम सब उनका मनोबल बढ़ाएं और प्रार्थना करें कि बचाव ऑपरेशन जल्द सफलतापूर्वक पूर्ण हो। उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी को टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को ऑगर मशीन के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्या के समाधान, श्रमिकों की स्थिति, उन्हें दी जाने वाली खाद्य एवं अन्य दैनिक सामग्री के साथ ही टनल से श्रमिकों के बाहर आने पर उनके लिए तैयार स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। प्रधानमंत्री जी उत्तरकाशी में आई इस आपदा में सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं एवं निरंतर वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। हमें विश्वास है कि जल्द ही हम श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में सफल होंगे। सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में केंद्र व राज्य सरकार की 19 एजेंसियां जुटी हैं। चारधाम महामार्ग परियोजना के तहत निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में हादसे के बाद सुरंग निर्माण करवा रही कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस व होमगार्ड्स की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन लंबा खिंचने पर केंद्र सरकार की अन्य एजेंसियां भी यहां पहुंच गईं। इनमें बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, लार्सन एंड टूब्रो, टीएचडीसी, ओएनजीसी, भारतीय सेना, डीआरडीओ, परिवहन मंत्रालय व कोल इंडिया भी शामिल हुए। जिनके बीच समन्वय के लिए भारत सरकार के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे, प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, राज्य सरकार में सचिव नीरज खैरवाल, आपदा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, एनएचआईडीसील के एमडी महमूद अहमद, परिवहन मंत्रालय में सचिव अनुराग जैन, उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रूहेला व एसपी अर्पण यदुवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें से कई अधिकारी हादसे के बाद से ही सिलक्यारा में ही डेरा डाले हुए थे।


संबंधित आलेख: