• Home
  • News
  • 80's superhero: Amitabh Bachchan surprises fans on his birthday! Came to the gate of 'Jalsa' in the middle of the night and smiled, shook hands and greeted

80 के महानायकः बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया सरप्राइज! आधी रात में ‘जलसा’ के गेट पर आए और मुस्कुराए, हाथ हिलाकर दिया अभिवादन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 11, 2022 05:10 AM
80's superhero: Amitabh Bachchan surprises fans on his birthday! Came to the gate of 'Jalsa' in the middle of the night and smiled, shook hands and greeted

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं। सात हिंदुस्तानी से शुरू हुआ उनका फिल्मों का सफर ब्रह्मास्त्र और गुडबाय तक जारी है। पिछले 50 से ज्यादा सालों से बिग बी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा बने हुए हैं। 70 के दशक में पर्दे पर कमाल करने वाले अमिताभ के पास आज भी बैक-टू-बैक फिल्मों के ऑफर हैं। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति 14 को भी वह लगातार होस्ट कर रहे हैं। उनके प्रशंसक आज देशभर में उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। बच्चन के 80वें जन्मदिन पर उनके फैंस रात 12 बजे जलसा के बाहर इकट्ठा हो गए। फिर जलसा के बाहर वो देखने को मिला जो बहुत आम नजारा नहीं था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रात के 12 बजे अपने फैंस से मिलने जलसा के गेट पर आ गए। इस दौरान सिक्योरिटी बहुत टाइट थी लेकिन फैंस को अमिताभ से रूबरू होने का मौका जरूर मिला। इसको लेकर वीडियो भी जारी हुआ है  जिसमें अमिताभ बच्चन जलसा के दरवाजे पर खड़े हैं और मुस्कुराते हुए अपने फैंस की तरफ हाथ हिला रहे हैं। वहीं फैंस अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते और खुशी से नाचते दिख रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं और दिन में 15-15 घंटे काम कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: