• Home
  • News
  • A fire broke out in a shop in Haldwani railway market, there was chaos, the goods kept in the shop were burnt to ashes

हल्द्वानी रेलवे बाजार में एक दुकान में धधकी आग, मची अफरातफरी, दुकान में रखा सामान जलकर खाक

editor
  • Kanchan Verma
  • March 05, 2023 09:03 AM
A fire broke out in a shop in Haldwani railway market, there was chaos, the goods kept in the shop were burnt to ashes

हल्द्वानी। आज यहां रेलवे बाजार में भीषण अग्निकाण्ड हो गया। गद्दे और इलेक्ट्रानिक की दुकान में भीषण आग धधक गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बाजार में अज्ञात कारणों के चलते सागर की गद्दे की दुकान व कुमाऊं रेडियो के नाम से मोहित गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाजार के व्यवसाई आशीष शर्मा द्वारा इसकी सूचना समाजसेवी हेमंत गोनिया को दी गई, जिसके बाद गोनिया ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण दोनों दुकान स्वामियो का लाखो का नुकसान हुआ है।

 


संबंधित आलेख: