• Home
  • News
  • A giant python has been spotted in Uttarakhand! A 55-kilogram Burmese python has been rescued. As the heat increases, snakes are moving from forests into populated areas.

उत्तराखण्ड में दिखा विशालकाय अजगर! 55 किलो वजनी बर्मीज पाइथन का रेस्क्यू, गर्मी बढ़ते ही जंगल से आबादी की ओर बढ़ रहे सांप

editor
  • Awaaz Desk
  • April 06, 2026 10:04 AM
A giant python has been spotted in Uttarakhand! A 55-kilogram Burmese python has been rescued. As the heat increases, snakes are moving from forests into populated areas.

विकासनगर। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कालसी वन प्रभाग के तिमली रेंज में वन विभाग की टीम ने एक विशालकाय बर्मीज पाइथन का सफल रेस्क्यू किया। यह मामला तिमली रेंज के धौला अनुभाग का है, जहां करीब 14 फीट लंबा अजगर नाले में फंसा हुआ मिला। जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग को मिली, तुरंत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि यह अजगर बर्मीज पाइथन प्रजाति का है, जिसकी लंबाई लगभग 14 फीट और वजन करीब 55 किलो 300 ग्राम बताया गया है। यह सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल-1 में शामिल होता है, यानी इसे उच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। वन विभाग की टीम के साथ स्नैक कैचर भी मौके पर मौजूद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से नाले से बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भी भीड़ मौके पर जुट गई थी। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया, जिससे वह दोबारा अपने वातावरण में सामान्य जीवन जी सके। रेंज अधिकारी पंकज ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पछवादून क्षेत्र में जंगलों के नजदीक बसे होने के कारण अक्सर सांप आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। खासकर गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अपने घर या आसपास कोई वन्य जीव या सांप दिखाई दे, तो घबराने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1926 भी जारी किया गया है।


संबंधित आलेख: