• Home
  • News
  • A major blow to the Aam Aadmi Party: Raghav Chadha quits the party and makes a bold claim that he will join the BJP.

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटकाः राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी! भाजपा में होंगे शामिल, किया बड़ा दावा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 24, 2026 11:04 AM
A major blow to the Aam Aadmi Party: Raghav Chadha quits the party and makes a bold claim that he will join the BJP.

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। राघव चड्ढा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं। उन्होंने अपनी स्थिति को बेहद तीखे और चुटीले अंदाज में व्यक्त करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया। उनका कहना था कि पार्टी के मौजूदा स्वरूप में वे घुटन महसूस कर रहे थे और यह वही पार्टी नहीं रह गई, जिसके लिए उन्होंने काम किया।
सबसे बड़ी बात यह है कि राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ आप के दो-तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर भी किए हैं। उनके साथ आने वाले नेताओं में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हलकों में हलचल उस वक्त और तेज हो गई जब राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल के बीजेपी दफ्तर पहुंचने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं। इस घटनाक्रम का सीधा असर संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में देखने को मिला है। अभी तक आप के पास कुल 10 राज्यसभा सांसद थे, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से थे। लेकिन ताजा इस्तीफों के बाद अब पार्टी की संख्या घटकर महज 3 रह जाएगी। अब राज्यसभा में आप का प्रतिनिधित्व केवल संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सिच्चेवाल तक सीमित हो गया है। यह बदलाव पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

 


संबंधित आलेख: