• Home
  • News
  • A major campaign against adulteration and black marketing has been launched in Nainital! Food samples have been collected during raids on shops.

नैनीताल में मिलावट और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा अभियान! दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल किए गए जमा

editor
  • Awaaz Desk
  • August 26, 2026 10:08 AM
A major campaign against adulteration and black marketing has been launched in Nainital! Food samples have been collected during raids on shops.

नैनीताल। जनपद नैनीताल में जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत खाद्य विभाग द्वारा खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों के विक्रेताओं की दुकानों में छापेमारी कर सैंपल एकत्र किए हैं। जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहां मिसब्रांडिंग हो रही है, वहां खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलोअप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे, उसके अंतिम अंजाम आउटकम तक पहुंचाएं।


संबंधित आलेख: