• Home
  • News
  • A male elephant died after being hit by a train on the Dehradun-Haridwar railway line! Many elephants have lost their lives so far

देहरादून-हरिद्वार रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की हुई मौत! अब तक कई हाथियों ने गंवाई जान

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 19, 2023 11:09 AM
A male elephant died after being hit by a train on the Dehradun-Haridwar railway line! Many elephants have lost their lives so far

देहरादून- हरिद्वार रेलखंड एक बार फिर हाथियों के लिए खूनी साबित हुआ। सोमवार देर रात देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। हादसे के चलते करीब 15 मिनट ट्रेन फाटक के समीप ही  खड़ी रही। इंजन की भली भांति जांच पड़ताल के बाद  उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फिलहाल वन विभाग की ओर से लोको पायलट के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया है। हरिद्वार वनप्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है। मृत हाथी का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीतापुर रेलवे फाटक पर 19 अप्रैल 2019 को नई दिल्ली से देहरादून आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो नर हाथियों, टस्कर की मौत हो गई थी। राजाजी नेशनल पार्क से सटे हरिद्वार वनप्रभाग अंतर्गत सीतापुर रेलवे फाटक के पास  ट्रैक पार करते समय दोनों हाथी हादसे का शिकार हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाथी का दांत भी टूट गया था। दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी।  प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश नौडियाल के अनुसार, हादसे वाला क्षेत्र राजाजी नेशनल पार्क का हिस्सा नहीं है। राजाजी नेशनल पार्क में ट्रेन की गति सीमा निर्धारित है। ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इसमें लोको पायलट की गलती है या नहीं । जांच के बाद ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।


संबंधित आलेख: