• Home
  • News
  • A new turn in the Ankita Bhandari case: The anguish of her mother, Soni Devi—who is fighting for justice—has come to the fore! A viral video has caused a stir within the police department.

अंकिता भंडारी केस में नया मोड़ः इंसाफ की लड़ाई लड़ रही मां सोनी देवी का छलका दर्द! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • November 21, 2026 05:11 AM
A new turn in the Ankita Bhandari case: The anguish of her mother, Soni Devi—who is fighting for justice—has come to the fore! A viral video has caused a stir within the police department.

देहरादून। अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनी देवी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी को तत्काल प्रभाव से जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में सोनी देवी बेहद भावुक और व्यथित नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ भी बोला, तो उनके पूरे परिवार का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा और किसी को पता तक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पिछले चार वर्षों से दर-दर भटक कर संघर्ष कर रही हैं। इस दौरान सोनी देवी ने सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर दिवंगत बेटी अंकिता के चरित्र को लेकर की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। वीडियो के तूल पकड़ने के बाद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस टीम तुरंत सोनी देवी और उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी औपचारिक शिकायत दर्ज करे। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।


संबंधित आलेख: