• Home
  • News
  • A pledge for a green Uttarakhand from Pantnagar: Governor Gurmit Singh planted saplings on the occasion of the Harela festival. He stated that tree plantation is not merely a campaign, but a pledge to ensure a secure future for coming generations.

पंतनगर से हरित उत्तराखंड का संकल्प: हरेला पर्व पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया पौधारोपण! बोले- वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प

editor
  • Awaaz Desk
  • July 16, 2026 11:07 AM
A pledge for a green Uttarakhand from Pantnagar: Governor Gurmit Singh planted saplings on the occasion of the Harela festival. He stated that tree plantation is not merely a campaign, but a pledge to ensure a secure future for coming generations.

पंतनगर। हरेला पर्व पर पंतनगर के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘हरित यज्ञ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शिरकत की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय का यह विशेष अभियान 16 से 31 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने धरती माता को समर्पित श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि धरती माता निस्वार्थ भाव से हमें जीवन, अन्न, जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती हैं। उनके त्याग और समर्पण की भावना से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है और धरती माता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान एवं प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पौधों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है।


संबंधित आलेख: