• Home
  • News
  • Aakhri Salaam: Thousands of moist eyes gave last farewell to the martyr jawan in Rampur! The entire village of Pithvi gathered for darshan, the whole area echoed with the slogans of Pawan Amar Rahe

आखिरी सलामः रामपुर में हजारों नम आंखों ने दी शहीद जवान को अंतिम विदाई! दर्शनों को उमड़ा पूरा पिथ्वी गांव, पवन अमर रहे के नारों से गूंजा समूचा क्षेत्र

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 02, 2023 09:03 AM
Aakhri Salaam: Thousands of moist eyes gave last farewell to the martyr jawan in Rampur! The entire village of Pithvi gathered for darshan, the whole area echoed with the slogans of Pawan Amar Rahe

रामपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पदगामपोरा में शहीद हुए जवान पवन धंगल का शव आज चंडीगढ़ से रामपुर लाया गया। इस दौरान हजारों नम आंखों ने पवन को अंतिम विदाई दी। जगह जगह लोगों ने फूलमालाओं से देश के लिए कुर्बान हुए जवान को श्रद्धांजलि दी। रामपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर पिथ्वी गांव में शहीद की पार्थिव देह दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। जवान का शव गांव पहुंचते ही स्थानीय लोग, शहीद के परिवार और रिश्तेदार भावुक हो गए। जगह जगह लोगों ने फूलमालाओं से देश के लिए कुर्बान हुए जवान को श्रद्धांजलि दी। रामपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर पिथ्वी गांव में शहीद की पार्थिव देह दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। जवान का शव गांव पहुंचते ही स्थानीय लोग, शहीद के परिवार और रिश्तेदार भावुक हो गए। शहीद जवान की अंतिम यात्रा को देख कर सभी की आंखें नम हो गई। सेना के जवानों ने शहीद पवन का शव उसके घर तक पहुंचाया। यहां जवान का इंतजार कर रही पवन की मां भजन दासी और बहन प्रतिभा जोर जोर से रोने बिलखने लगी। घर से जब जवान की अर्थी उठी तो सभी जोर जोर से रोने लगे और पवन कुमार अमर रहे के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय परंपरा के अनुसार बजंतरियों ने उल्टा बाजा बजाकर शहीद को अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाया।


संबंधित आलेख: