• Home
  • News
  • Achievement: Celebrity fashion designer and youth icon Kirti Rathod receives Dadasaheb Phalke Award in Dubai

उपलब्धिः सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर और यूथ आइकन कीर्ति राठौड़ को दुबई में मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 01, 2022 06:08 AM
Achievement: Celebrity fashion designer and youth icon Kirti Rathod receives Dadasaheb Phalke Award in Dubai

देहरादून। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर और यूथ आइकन कीर्ति राठौड़ को हाल ही में दुबई में अति प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दुबई के मरीना शहर में कीर्ति राठौड़ को महामहिम शेख बू अब्दुल्ला ने सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर के अवार्ड से नवाज़ा। इस भव्य कार्यक्रम में दुबई के कई गणमान्य व्यक्तियों और बॉलीवुड हस्तियों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से कश्मीर फ़ाइल्ज़ के दर्शन कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सम्मानित अभिनेता व अभिनेत्री रहे अंकिता लोखंडे, अर्जुन बिजलानी, अली कुली, अफसाना खान, निवेदिता बसु, युविका चौधरी, गौहर खान, योगेश लखानी, पंकज बेरी, मुदसर खान आदि थे। कार्यक्रम की परिकल्पना सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण जाना और फैशन टीवी के राज सूरी ने की।




संबंधित आलेख: