उपलब्धिः भारत ने नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल अग्नि प्राइम का तीसरी बार सफल परीक्षण किया! दो हजार किमी तक रेंज, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
नई दिल्ली। भारत ने आज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। दो हजार किलोमीटर तक की रेंज वाली इस नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल का टेस्ट ओडिशा के बालासोर में सुबह 9ः45 पर किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षण के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल ने अपने मिशन को बेहद सटीकता से पूरा किया। इस दौरान टेलीमेटरी, रडार, इलेक्ट्रो-ऑपटिकल स्टेशन और पूर्वी तट पर तैनात युद्धपोत ने मिसाइल को ट्रैक करने के साथ-साथ मॉनिटर भी किया। इस टेस्ट के साथ अग्नि-पी में सभी एडवांस तकनीक इंटीग्रेट कर दी गई हैं। प्राइम मिसाइल अग्नि सीरीज की सबसे एडवांस मिसाइल में से एक है।