• Home
  • News
  • Administration's Bulldozer Action in Roorkee: 7.5 Bighas of Gram Panchayat Land Freed from Encroachment

रुड़की में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 7.5 बीघा ग्राम पंचायत भूमि कब्जामुक्त

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 17, 2026 11:03 AM
Administration's Bulldozer Action in Roorkee: 7.5 Bighas of Gram Panchayat Land Freed from Encroachment

रुड़की। अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लंढौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिकारपुर में बड़ी कार्रवाई की। तहसील प्रशासन ने करीब 7.5 बीघा पंचायत भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और जमीन को कब्जामुक्त करा लिया। सोमवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ग्राम पंचायत शिकारपुर की भूमि पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित खसरा नंबर 27, 28, 29 और 30 की पैमाइश कराई। जांच में यह पूरी जमीन ग्राम पंचायत की पाई गई, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर और कॉलोनी काटकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे यूसुफ अली ने बताया कि पैमाइश और निशानदेही के बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध निर्माण, बाउंड्रीवाल और अन्य ढांचों को ध्वस्त कर जमीन को मुक्त कराया। इस दौरान कानूनगो ओमप्रकाश और लेखपाल अलका सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी और ग्राम समाज की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। तहसील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें और किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से पहले भूमि के दस्तावेजों की सही जांच कर लें। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


संबंधित आलेख: