• Home
  • News
  • After the rain in Rudrapur, the danger of dengue stings is high.

रुद्रपुर में बारिश की आफत के बाद डेंगू के डंक का खतरा बड़ा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 22, 2021 12:10 PM
After the rain in Rudrapur, the danger of dengue stings is high.

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में बरसात थमने के बाद विभिन्न स्थानों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जलजमाव के कारण अब शहर में डेंगु मच्छर के पनपने का खतरा बन रहा है। डेंगु मच्छर के खात्मे के लिये नगर पालिका प्रशासन ने सभी वार्डो में फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरु कर दिया है। वही इसके अलावा विभागीय टीम बारिश से हुये नुकसान का भी सर्वे करने में जुट गई है।

महानगर रुद्रपुर में मूसलधार बारिश थमने के बाद कई स्थानों में जलजमाव के हालात बने हुये है। ट्रांजिट कैम्प ,रम्पुरा ,शिवनगर ,संजयनगर आदि कई स्थानों में जलनिकासी प्रभावित है। पूर्व से ही शहरी क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम फेल है। बारिश रुकने के बाद घनी बस्तियों के खाली प्लाट में पानी भरा हुआ है। जलजमाव बने रहने के कारण डेंगु मच्छर के पनपने का खतरा बढ़ गया है। डेंगु मच्छर के खात्मे के लिये नगर पालिका प्रशासन जलजमाव वाले स्थानों में जलनिकासी सुनश्चित कराने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने में जुट गया है। बारिश के बाद शहरी क्षेत्र में हुये नुकसान का भी पालिका की टीम सर्वे करा रही है। इनमें पानी से प्रभावित हुये आमजन को सूचीबद्ध किया जायेगा। नगर पालिका ईओ प्रियंका आर्य ने बताया कि बरसात रुकने के बाद जिन स्थानों में जलजमाव के हालात है वहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। जलनिकासी सुनश्चित करने के लिये पालिका की टीमें कार्य कर रही है।


संबंधित आलेख: