• Home
  • News
  • Again brutally: gangrape of a three-year-old girl in the capital! Mother found blood-soaked in the forest, two accused arrested

फिर हैवानियतः राजधानी में तीन साल की बच्ची से गैंगरेप! मां को जंगल में खून से लथपथ मिली मासूम, दो आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 04, 2023 05:02 AM
 Again brutally: gangrape of a three-year-old girl in the capital! Mother found blood-soaked in the forest, two accused arrested

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां साउथ दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों रामनिवास पानिका और शक्तिमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी उसे बहलाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बच्ची को एम्स में भर्ती किया गया है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, एक महिला 3 साल की बच्ची के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से लापता थी। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए 2 लोगों को भी देखा है। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई मिली। बच्ची खून से लथपथ थी। मां ने बच्ची ने पूछा तो वह रोती रही। महिला ने सारी बात पति को बताई। इसके बाद वे थाने पहुंची। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में जब पुलिस ने जांच की तो गैंगरेप की बात सामने आई। इसके बाद दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं।


संबंधित आलेख: