• Home
  • News
  • Akshat Kalash Yatra celebrated in Uttarakhand! State ministers took charge, BJP in big preparation

उत्तराखंड में अक्षत कलश यात्रा की धूम! प्रदेश के मंत्रियों ने संभाला मोर्चा,बड़ी तैयारी में भाजपा 

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 03, 2024 01:01 PM
Akshat Kalash Yatra celebrated in Uttarakhand! State ministers took charge, BJP in big preparation

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की कवायद में जुटी हुई है। केंद्र सरकार समेत तमाम भाजपा शासित राज्य सरकारों और भाजपा संगठन का सहयोग भी मिल रहा है।  इसी क्रम में उत्तराखंड भाजपा, प्रदेश के घर-घर में जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत और अयोध्या आने के लिए निमंत्रण पत्र बांट रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग भगवान राम का दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। 

भाजपा इन दिनों पूरी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा आने वाले दिनों में तमाम बैठकें आयोजित करने जा रही है। जिसके तहत चार जनवरी को भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी और सात जनवरी को शीर्ष नेताओं की देहरादून में बैठक होने जा रही है। चार जनवरी को मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में पार्टी नेतृत्व की ओर से तय किए गए चुनाव रणनीतियों को साझा किया जाएगा। इसके बाद 7 जनवरी को पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी। जिस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही तमाम शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित किया। इस दौरान अक्षत कलश यात्रा का आशुतोष नगर में स्वागत किया गया। कलश के स्वागत के साथ जय श्री राम के नारे लगे। इस दौरान यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी होने जा रहे हैं. प्रेमचंद अग्रवाल की अगुआई में कलश यात्रा निकालकर सभी रामभक्तों को आमंत्रित भी किया गया। 


संबंधित आलेख: