• Home
  • News
  • Almora: A dumper falls into a deep ravine in Salt! The driver dies, leaving the family in deep grief.

अल्मोड़ाः सल्ट में गहरी खाई में गिरा डंपर! चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

editor
  • Awaaz Desk
  • May 30, 2026 05:05 AM
Almora: A dumper falls into a deep ravine in Salt! The driver dies, leaving the family in deep grief.

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की जान चली गई। यहां महरौली के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 28 वर्षीय रमेश चंद्र रेखाड़ी पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी निवासी बासौली, सल्ट की मौत हो गई। रमेश दुर्घटनाग्रस्त डंपर संख्या यूके 04 सीबी 1327 चला रहा था। जानकारी के अनुसार डंपर खाली था और मौलिखाल से रुडोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान महरौली के निकट चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। रात करीब 11ः30 बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से देवायल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
 


संबंधित आलेख: