• Home
  • News
  • Almora: Governor Gurmeet Singh reached Kasar Devi temple! Paid attention, made a special appeal to tourists

अल्मोड़ाः कसार देवी मंदिर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह! लगाया ध्यान, पर्यटकों से की खास अपील

  • Awaaz Desk
  • June 07, 2025
Almora: Governor Gurmeet Singh reached Kasar Devi temple! Paid attention, made a special appeal to tourists

अल्मोड़ा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समस्त मानव कल्याण की कामना की। उन्होंने यहां ध्यान भी लगाया और इस शांत व दिव्य स्थान की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि यहां आकर एक अलग ही सुकून और शांति का अनुभव होता है। यह स्थान अलौकिक है और लोगों को आकर्षित करता है। स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष का यहां ध्यान लगाना इस स्थान की आध्यात्मिकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यहां की प्राचीन परंपराएं और गाथाएं मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैं। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों से अपील की कि वे यहां आकर इस दिव्यता को महसूस करें और इस क्षेत्र के आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व को जानें।


संबंधित आलेख: