• Home
  • News
  • Amarnath Incident: Army took over the front, the injured were being airlifted! 15 devotees have died so far, see the scene of devastation in the pictures

अमरनाथ हादसाः सेना ने संभाला मोर्चा, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट! अबतक 15 श्रृद्धालुओं की मौत, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 09, 2022 05:07 AM
 Amarnath Incident: Army took over the front, the injured were being airlifted! 15 devotees have died so far, see the scene of devastation in the pictures

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अबतक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। उधर 45 से अधिक लोग अभी तक लापता बचाए जा रहे हैं। वहीं अब सेना ने मोर्चा संभालते हुए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अबतक छह लोगों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है जबकि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।

उधर शुक्रवार की देर रात को अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू बेस कैंप से कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस शिविरों के लिए रवाना हुआ। एक तीर्थ यात्री ने कहा कि हम पहलगाम की ओर जा रहे हैं। भगवान भोलेनाथ सभी तीर्थयात्रियों की रक्षा करेंगे। हालांकि बालटाल और पहलगाम के आगे यात्रा को रोक दिया गया है।

बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट बादल फटा था। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना में मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ITBP ने बताया कि 15 हजार लोगों को पवित्र गुफा के पास से सुरक्षित पंचतरणी ले जाया गया है।

बादल फटने के कारण पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है।







संबंधित आलेख: