आसमान में दिखा अद्भुत नजाराः सूर्य के चारों तरफ बिखरी इंद्रधनुषी छटा! तो क्या ग्रहों की अद्भुत स्थिति है वजह, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
आज प्रातः लगभग 11 बजे से सूर्य के चारों तरफ इंद्रधनुषी छटा देखने को मिली, जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। इस छटा को देखने के बाद लोगों ने बड़ी उत्सुकता पूर्वक इसको जानने का प्रयास भी किया। हांलाकि इसको लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है, लेकिन उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि आज कर्क लग्न में सूर्य उदय हुआ तो सूर्य और बुध की युति एक साथ होने से बुधादित्य योग बना जो ज्योतिष में बहुत बड़ा योग है।
उन्होंने बताया कि ठीक 9ः50 से कन्या लग्न प्रारंभ हुआ तो सूर्य और बुध की युति 11 वे स्थान में बनी और बुद्ध ने चंद्रमा की स्वामित्व वाली कर्क राशि के अधीन अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश किया जबकि चंद्रमा स्वयं आज वृष राशि और अपने सबसे प्रिय रोहिणी नक्षत्र पर भ्रमण कर रहे हैं। आचार्य घिल्डियाल ने इसकी व्याख्या करते हुए बताया कि सौरमंडल में पराबैंगनी स्पेक्ट्रम के लिए जिम्मेदार बुद्ध शुक्र और चंद्रमा की इस प्रकार की स्थिति सूर्य के नजदीक बनने से और नक्षत्रों का भी इस प्रकार का संयोग बैठा, जिससे यह पराबैंगनी विकिरण की घटना घटित हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि बरसात का मौसम ना होता और इस प्रकार की ग्रह स्थिति बनती तो तब भी इस प्रकार का नजारा देखने को नहीं मिल सकता था। वायुमंडल में नमी और सौरमंडल में इस प्रकार की स्थिति के एक साथ होने से यह स्थिति देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने भगवान विष्णु के उपेंद्र रूप का पूजन और स्तवन भगवान सूर्य और भगवान शिव के साथ किया होगा उनको अभीष्ट फल की शीघ्र प्राप्ति होगी।