• Home
  • News
  • Ambedkar's death anniversary today! Countrymen pay homage, Prime Minister Modi and Rahul Gandhi pay tribute

आंबेडकर की पुण्यतिथि आज! देशवासियों ने किया नमन, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

editor
  • Awaaz Desk
  • December 06, 2025 06:12 AM
Ambedkar's death anniversary today! Countrymen pay homage, Prime Minister Modi and Rahul Gandhi pay tribute

नई दिल्ली। आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि है, ऐसे में पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और अन्य नेताओं ने संसद भवन परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को राह दिखाती रहेगी। उन्होंने पीढ़ियों को इंसानी गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करते हुए राह दिखाते रहें। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. आंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर याद करते हुए एक पोस्ट में लिखा कि बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी समानता, न्याय और मानवीय गरिमा की विरासत संविधान बचाने के मेरे संकल्प को मजबूत करती है और भारत और समावेशी और करुणाशील भारत बनाने में हमारे एकजुट संघर्ष को प्रेरित करती है। संसद परिसर में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आंबेडकर जी एक आइकॉन हैं। उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया, उन्होंने हमें संविधान दिया। इसलिए हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं। हर भारतीय का संविधान खतरे में है। हम इसकी रक्षा करते हैं, नागरिक इसकी रक्षा करते हैं।


संबंधित आलेख: