• Home
  • News
  • Amidst heavy rainfall in Jammu and Kashmir, a cloudburst struck Chhatroo! In moments, a powerful torrent of water and debris wreaked havoc; vehicles were swept away and normal life was disrupted, while administration and police teams rushed to the scene.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच छात्रू में फटा बादल! देखते ही देखते पानी और मलबे के तेज बहाव ने मचाई तबाही, वाहन बहे और जनजीवन प्रभावित, प्रशासन-पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं

editor
  • Awaaz Desk
  • August 01, 2026 08:08 AM
 Amidst heavy rainfall in Jammu and Kashmir, a cloudburst struck Chhatroo! In moments, a powerful torrent of water and debris wreaked havoc; vehicles were swept away and normal life was disrupted, while administration and police teams rushed to the scene.

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और छात्रू क्षेत्र में बादल फटने से भीषण तबाही मच गई। बादल फटने के बाद पहाड़ी क्षेत्र से पानी और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिसकी चपेट में आने से कुछ वाहन बह गए। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कई स्थानों पर संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। तेज बारिश और बादल फटने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह पानी और मलबा जमा हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। बादल फटने की घटना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छात्रू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम और मार्ग पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए फिलहाल यातायात रोकना जरूरी है। मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के बाद ही इसे दोबारा खोलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों को सूचना देने की अपील की है।
 


संबंधित आलेख: