• Home
  • News
  • Andhra Pradesh accident: Bus bursts into flames after high-speed collision! 13 passengers burned to death, more than 20 injured.

आंध्र प्रदेश हादसाः तेज रफ्तार और जोरदार टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला! 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 20 से ज्यादा घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • March 26, 2026 05:03 AM
Andhra Pradesh accident: Bus bursts into flames after high-speed collision! 13 passengers burned to death, more than 20 injured.

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से दिल को झंकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई यात्री जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास खदानों के समीप आज सुबह-सुबह एक निजी बस और टिपर ट्रक में भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 13 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन को पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।


संबंधित आलेख: