• Home
  • News
  • Animals roaming on the roads are becoming the cause of accidents, the problem is increasing for the Municipal Corporation.

हादसों का कारण बन रहे हैं सडकों पर घुमते पशु, नगर निगम के लिए भी बड रही मुसिबत।

editor
  • Yogesh Shaily
  • July 31, 2023 02:07 PM
Animals roaming on the roads are becoming the cause of accidents, the problem is increasing for the Municipal Corporation.

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आवारा पशुओं की वजह से सड़क हादसों के भी कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ दिन पहले हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर जा रहे एक युवक की बाइक सांड से टकरा गई. इस एक्सीडेंट में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, सांड भी घायल हो गया था. इनकी संख्या पर लगाम कसने के लिए नगर निगम प्रयास जरूर कर रहा है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है.हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि नगर निगम हल्द्वानी के सामने कई आवारा जानवरों का झुंड साफ देख सकते हैं । इसका असर सड़क से लेकर शहर के गली मोहल्लों में भी दिख रहा है. यही वजह है कि पिछले 6 महीनों में 100 से अधिक घटनाएं शहर के विभिन्न इलाकों में हुई हैं. इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं, नैनीताल हाईवे पर भी आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. इसका नतीजा है कि तेज रफ्तार वाहन रात के अंधेरे में इन पशुओं के झुंड की चपेट में आ जाते हैं और वाहन में सवार लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं या तो गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि आवारा जानवर जो सड़क पर घूम रहे हैं, इनकी संख्या बहुत ज्यादा है. हमने जिला प्रशासन से दो हेक्टेयर जमीन मांगी है, जिस पर कार्यवाही चल रही है. इसके बाद एक बहुत बड़ी गौशाला शुरू की जाएगी. साथ ही लोगों को भी विशेष ध्यान देना चाहिए और अपने जानवरों को आवारा नहीं छोड़ना चाहिए. मेरी लोगों से भी अपील है कि लोग इस पर ध्यान दें और सड़क पर अपने जानवरों को न छोड़ें ।


संबंधित आलेख: