• Home
  • News
  • Ankita Bhandari case: Urmila Sanawar makes a sensational claim! She says she was offered a bribe of 50 crore and reveals an inside plot to topple the government.

अंकिता भंडारी केसः उर्मिला सनावर का सनसनीखेज दावा! बोलीं- 50 करोड़ का लालच दिया गया, सरकार गिराने की अंदरूनी साजिश का भी किया खुलासा

editor
  • Awaaz Desk
  • October 23, 2026 10:10 AM
Ankita Bhandari case: Urmila Sanawar makes a sensational claim! She says she was offered a bribe of 50 crore and reveals an inside plot to topple the government.

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर चल रही जांच में शुक्रवार को नया और नाटकीय मोड़ आ गया। सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। दोनों ने अदालत के समक्ष नार्को टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है। हालांकि, अदालत परिसर में उर्मिला सनावर के सनसनीखेज दावों और गंभीर आरोपों से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। अदालत में पेशी के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने पत्रकारों को बताया कि अदालत ने उन्हें नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर एक बार फिर विचार करने का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी। उर्मिला ने स्पष्ट किया कि वे अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं और किसी भी जांच से पीछे नहीं हटेंगी। उर्मिला सनावर ने मांग रखी कि उनका नार्को टेस्ट मीडिया कैमरों के सामने लाइव कराया जाए। 

50 करोड़ का ऑफर और सरकार गिराने की साजिश का दावा
मीडिया से मुखातिब होते हुए उर्मिला ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो क्लिप को झूठा साबित करने और मामले को दबाने के एवज में उन्हें 50 करोड़ रुपये और देश छोड़कर जाने का प्रलोभन दिया गया था। उर्मिला ने दावा किया कि ऑडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में सरकार गिराने की अंदरूनी साजिश चल रही है, जिसमें सत्ता पक्ष के ही कुछ प्रभावशाली लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर गोपनीय जानकारियां साझा करना चाहती हैं।

सुरेश राठौर पर साधा निशाना
उर्मिला ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मीडिया के सामने उन्हें पत्नी स्वीकार करने के बाद अब राठौर ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होंगे। दूसरी ओर, पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अदालत में नार्को टेस्ट के लिए अपनी लिखित रजामंदी देते हुए दोहराया कि वे बेदाग हैं और सच को सामने लाने के लिए जांच एजेंसियों को हर स्तर पर पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। 


संबंधित आलेख: