एक और हादसाः टिहरी के पुजार गांव में यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त! तीन लोगों की मौत की आशंका, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज एक और बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर खासी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खबरों की मानें तो इस हादसे में कुछ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।