• Home
  • News
  • Another accident in Uttarakhand: A car broke a parapet and fell into a river in Almora, killing one and seriously injuring two.

उत्तराखण्ड में एक और हादसाः अल्मोड़ा में पैराफिट तोड़कर नदी में गिरी कार! एक की मौत, दो गंभीर घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • June 04, 2026 10:06 AM
Another accident in Uttarakhand: A car broke a parapet and fell into a river in Almora, killing one and seriously injuring two.

अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूके04वाई 2999 नंबर की कार हल्द्वानी से थल-नाचनी की ओर जा रही थी। काचुला पुल से करीब 10 मीटर आगे पहुंचने पर कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए सीधे नीचे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय निवासी गंगा सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद घायलों और मृतक को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे में मृतक और घायल सभी थल क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


संबंधित आलेख: