• Home
  • News
  • Another life shattered under the weight of dreams! A young woman preparing for medical entrance exams in Doon took her own life; a suicide note was found in her room.

सपनों के बोझ तले टूटी एक और जिंदगी! दून में मेडिकल की तैयारी कर रही युवती ने दी जान,कमरे से मिला सुसाइड नोट

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 16, 2026 11:06 AM
Another life shattered under the weight of dreams! A young woman preparing for medical entrance exams in Doon took her own life; a suicide note was found in her room.

शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले देहरादून से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के पटेल नगर क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक 23 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव और हताशा की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 23 वर्षीय रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से देहरादून में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार को जब काफी देर तक रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर रिया का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। देहरादून पुलिस की प्रारंभिक जांच और सुसाइड नोट के आधार पर यह बात सामने आई है कि रिया पढ़ाई में मनमुताबिक सफलता नहीं मिलने के कारण गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। लगातार प्रयास के बाद भी सफलता न मिलने से वह भीतर ही भीतर हताश हो चुकी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सके।


संबंधित आलेख: