• Home
  • News
  • Another shooting in Kashipur: The miscreants shot the farmer leader! The twin village of Kundeshwari resonated with the flurry of bullets, tension in the area due to the massacre

काशीपुर में एक और गोलीकाण्डः बदमाशों ने किसान नेता को मारी गोली! गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कुंडेश्वरी का जुड़का गांव, हत्याकाण्ड से इलाके में तनाव

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 13, 2022 06:10 AM
Another shooting in Kashipur: The miscreants shot the farmer leader! The twin village of Kundeshwari resonated with the flurry of bullets, tension in the area due to the massacre

रुद्रपुर। काशीपुर के कुंड़ा में बुधवार देर रात हुए गोलीकाण्ड को लेकर लोगों का आक्रोश अभी थमा भी नहीं था कि गुरूवार सुबह-सुबह कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का में बदमाशों ने किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकाण्ड से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि किसान नेता महल सिंह कांग्रेस के दमदार नेताओं में गिनती रखते थे। बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। बताया जा रहा है कि जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे।
हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की, जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।


संबंधित आलेख: