अचानक एक और मौत!पार्वती बने युवक की मंच पर डांस करते हुए हुई मौत!चलते फिरते अच्छे भले इंसान की क्यों हो जाती है मौत?
आजकल अचानक चलते फिरते लोगों की मौत की खबर आये दिन सुनने मिल रही है। कोई स्पीच देते देते अचानक गिर जाता है और मौत हो जाती है। कोई गाड़ी में बैठकर जा रहा है और अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। हाल ही में मैनपुरी में गणेश पंडाल में हनुमान बने युवक की डांस करते करते मौत हो गयी तो अब ठीक उसी तरह जम्मू में भी एक कार्यक्रम के दौरान डांस करते हुए एक कलाकार की मंच पर ही मौत हो गई. मीडिया में प्रकाशित ख़बरो के मुताबिक डांसर योगेश गुप्ता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।
सोशल मीडिया में इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो में कलाकार योगेश गुप्ता गणेश उत्सव में देवी पार्वती के रूप धारण कर एक कार्यक्रम में नृत्य प्रदर्शन कर रहे हैं. नृत्य करते-करते डांसर अचानक मंच पर गिर जाता हैं. घटना जम्मू के बिश्नाह इलाके में गणेश उत्सव की है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह उठने की कोशिश करता है, कुछ डांस मूव करता है, लेकिन फिर गिर जाता है. उनके सह-कलाकार जिन्होंने भगवान शिव का रूप धारण कर रखा था, वह मंच पर आते हैंवीडियो में देखा जा सकता है कि वह उठने की कोशिश करता है, कुछ डांस मूव करता है, लेकिन फिर गिर जाता है. उनके सह-कलाकार जिन्होंने भगवान शिव का रूप धारण कर रखा था, वह मंच पर आते हैं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में ऐसी घटनाएं ज़्यादा हुई है जब व्यक्ति चलते फिरते नाचते गाते,स्पीच देते देते कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए हो।
जून महीने में सिंगर केके का कोलकाता में संगीत कार्यक्रम के दौरान कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था. वीडियो में उन्हें प्रदर्शन के दौरान "बेचैनी" की शिकायत करते हुए दिखाया गया है.
केके की मौत से कुछ दिन पहले 28 मई को केरल के अलाप्पुझा में एक संगीत समारोह में मंच पर गिरने के बाद वरिष्ठ मलयालम गायक एडवा बशीर की भी मौत हो गई थी.
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भी पूरी तरह फिट थे रेग्युलर जिम जाते थे,अचानक उनकी तबियत भी खराब हुई बेचैनी हुई और बस मौत हो गयी।
यूपी के जिले मैनपुरी में गणेश पंडाल में डांस कर रहे युवक की अचानक से मौत हो गई। 35 वर्षीया रवि शर्मा हनुमान के भेष में स्टेज पर डांस कर रहा था। इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा और वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बरेली के एक होटल में बर्थडे पार्टी में डांस कर रहा शख्स अचानक गिर गया, उसे कार्डियक अरेस्ट आया जिस से उसकी मौत हो गई। उस शख्स का नाम प्रभात कुमार था. 45 साल के प्रभात कुमार एक बैडमिंटन खिलाड़ी थे और पूरी तरह से फिट थे।
दरअसल अचानक मौत के पीछे कई वजह हो सकती है।
अचानक Heart काम करना बंद कर देता है तो उसे कार्डियेक अरेस्ट करते हैं।
-कार्डियेक अरेस्ट बिना चेतावनी और अचानक होता है।
-कार्डियेक अरेस्ट Heart के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी से आता है.
-पूरा शरीर एक झटके में काम करना बंद कर देता है।
-कार्डियेक अरेस्ट आने पर 1 मिनट के अंदर मौत हो सकती है।
-दिल की धमनियों के ब्लॉक होने से ब्लड सप्लाई पर असर पड़ता है।
-यानी दिल के किसी हिस्से तक ब्लड सप्लाई रुक जाती है।
ब्लड सप्लाई कम होने से हार्ट के फंक्शन पर धीरे धीरे असर पड़ता है।
-दिल तक ब्लड फ्लो में दिक्कत से Heart अटैक आता है।
-जरूरी नहीं कि हार्ट अटैक आने पर मरीज की मौत ही हो जाए।
भारत में 50% हार्ट अटैक 50 साल से कम उम्र के लोगों को आता है।
-25% हार्ट अटैक के मामलों में मरीज की उम्र 40 साल से कम होती है
-26 से 40 एज ग्रुप के 53% लोग हार्ट अटैक के हाई रिस्क जोन में हैं
-कार्डियेक अरेस्ट के कारण 10 में से 9 लोगों को अस्पताल तक पहुंचने का समय नहीं मिल पाता है।
-2030 तक कार्डियेक अरेस्ट से सबसे ज्यादा मौत भारत में होगी