टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की एक और जीत, नीदरलैंड को हराकर 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर बनाई जगह
सिडनी टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अश्विन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद शमी के खाते में एक सफलता आई। इस जीत के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है।
जीत के एहम बिंदु
1. 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा का आसान सा कैच छूट गया। रोहित को शॉर्ट गेंद मिली थी, जिसे वो पुल करना चाहते थे, लेकिन मिसटाइम हो गए। प्रिंगल ने एक आसान कैच छोड़ दिया।
2. रोहित को अंपायर ने LBW आउट भी दे दिया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद विकेट पर नहीं लग रही है। जिसके बाद रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर एहम 53 रनो की पारी खेली
3. रोहित के आउट होने के बाद टीम का स्कोर 12 ओवर की समाप्ति पर टीम 84 /2 था। विराट और सूर्य की जोड़ी ने आखिरी 8 ओवर में भारत के लिए 95 रन बनाए।
4. विराट की 44 गेंदों पर 60 और सूर्य की 25 गेंदों पर 51 रनो की पारी बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में बेहद ख़ास रही।
5. गेंदबाजी में भी हार्दिक को छोड़ सभी ने अभी जिम्मेदारी बखूबी निभाई