• Home
  • News
  • Army Diamond Jubilee Celebrations in Nainital: Bhajans and Kirtans at the Maa Naina Devi Temple! Prasad was also distributed, creating a devotional atmosphere.

नैनीताल में आर्मी का हीरक जयंती समारोहः मां नयना देवी मंदिर में भजन-कीर्तन! प्रसाद वितरण भी किया, भक्तिमय हुआ माहौल

editor
  • Awaaz Desk
  • March 22, 2026 11:03 AM
Army Diamond Jubilee Celebrations in Nainital: Bhajans and Kirtans at the Maa Naina Devi Temple! Prasad was also distributed, creating a devotional atmosphere.

नैनीताल। नयना देवी मंदिर में आर्मी की ओर से हीरक जयंती समारोह के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। केलाखान स्थित 205 साडा बटालियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आर्मी के जवानों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। भजन.-कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय लोग और पर्यटक भाव-विभोर हो गए और श्रद्धा में डूबे नजर आए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इतना ही नहीं आर्मी के जवानों ने अन्य धार्मिक स्थलों पर भी अपनी आस्था प्रकट की और गुरुद्वारे में जाकर भजन-कीर्तन किया। इस पहल को लोगों ने खूब सराहा और सेना के इस मानवीय और सांस्कृतिक जुड़ाव की प्रशंसा की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट प्रदीप अधिकारी ने बताया कि हीरक जयंती समारोह के तहत इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खासकर अक्टूबर माह में नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर भी भरोसा दिलाया और कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, खासकर खाड़ी देशों में चल रही गतिविधियों पर भारत पूरी तरह नजर बनाए हुए है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।


संबंधित आलेख: