• Home
  • News
  • Assembly Election 2022: PM Narendra Modi himself has given us a certificate of honesty! Arvind Kejriwal cited election promises and honesty in Goa

Assembly Election 2022: हमे तो खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है ईमानदारी का सर्टिफिकेट!अरविंद केजरीवाल ने गोआ में किये चुनावी वादे और ईमानदारी का दिया हवाला

editor
  • Kanchan Verma
  • January 16, 2022 08:01 AM
Assembly Election 2022: PM Narendra Modi himself has given us a certificate of honesty! Arvind Kejriwal cited election promises and honesty in Goa

आम आदमी पार्टी अब दिल्ली और उत्तराखंड के अलावा अन्य चुनावी राज्यो में मुफ्त बिजली, रोजगार,बेरोजगारी भत्ता, जैसे मुद्दों पर चुनाव प्रचार कर रही है।इसी कड़ी में गोवा में आम आदमी पार्टी ने चुनावी वादा करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो युवाओं को रोजगार,बेरोजगारी भत्ता तीन हजार रुपए महीना,और 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपये दिए जाएंगे।अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को भारत की सबसे ईमानदार पार्टी बताते हुए कहा कि हमे तो खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है।पीएम ने मेरे और मनीष सिसोदिया के खिलाफ रेड करवाई हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया,400 फाइलों की जांच की गई लेकिन हमारे खिलाफ कुछ नही मिला,क्योंकि हम भ्रष्टाचार नही करते,गोवा में सरकार बनी तो हम ईमानदारी से सरकार चलाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि गोवा में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस हो रहा है। अब तो दोनों एक ही पार्टी हो गई हैं। कांग्रेस के सारे लोग पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं। इनका कुनबा एक ही है लेकिन लोग बदलाव चाहते हैं। 

गोवा में छह महीने के अंदर माइनिंग करेंगे शुरू
केजरीवाल ने कहा कि माइनिंग में बहुत सारे लोगों का निजी स्वार्थ है। ऐसा नहीं हो सकता कि ये लोग माइनिंग शुरू करना चाहें और माइनिंग शुरू ना हो। हमारी नीयत साफ है। गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के छह महीने के अंदर हम माइनिंग शुरू करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने गोआ में निम्न चुनावी वादे किये।
सभी को 24 घंटे मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाएगी। 
युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 
महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। 
हर गांव और कॉलोनी में अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। 
सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। 
किसानों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। 
व्यापार और कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा।


संबंधित आलेख: