• Home
  • News
  • Assembly Elections: Counting of votes continues in three northeastern states! Majority for BJP in Nagaland and Tripura, picture in Meghalaya

विधानसभा चुनावः पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में वोटों की गिनती जारी! नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत, मेघालय में उलसी तस्वीर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 02, 2023 06:03 AM
Assembly Elections: Counting of votes continues in three northeastern states! Majority for BJP in Nagaland and Tripura, picture in Meghalaya

नई दिल्ली। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है। खबरों की मानें तो साढे तीन घंटे की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। रूझानों की मानें तो नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 41 सीटों और त्रिपुरा में 31 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है। भाजपा यहां 5 सीटों तक सिमटती दिखाई दे रही है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को CM बनाया था, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा ​​​​​​के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। 2018 में 67% वोटिंग हुई थी। इस बार NPP ने 57, कांग्रेस और BJP ने 60-60 और TMC ने 56 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।


संबंधित आलेख: