• Home
  • News
  • Assembly elections: Ticket has become a toy, children become leader, they cry bitterly for not getting ticket, now this leader who is crying badly for not getting ticket from SP joins BJP

विधानसभा चुनाव:टिकट बन गया खिलौना,नेता बने बच्चे, टिकट न मिलने पर रोते है फूट फूट कर,अब सपा से टिकट न मिलने पर बुरी तरह रोने वाला ये नेता बीजेपी में हुआ शामिल

editor
  • Kanchan Verma
  • January 29, 2022 12:01 PM
Assembly elections: Ticket has become a toy, children become leader, they cry bitterly for not getting ticket, now this leader who is crying badly for not getting ticket from SP joins BJP

5 राज्यो में विधानसभा चुनाव हो रहे है और इन चुनावों में टिकट तो मानो कोई खिलौना हो और नेता छोटे बच्चे,खिलौना न मिलने पर जिस तरह बच्चे फूट फूट कर रो पड़ते है ठीक वैसे ही इनदिनों नेता टिकट न मिलने पर सरेआम रो रहे है। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोने वाले पूर्व विधायक मनीष रावत आज भाजपा में शामिल हो गए,ताकि यहाँ से उन्हें टिकट मिल सके। लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मनीष रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी रावत को सीतापुर जिले की सिधौली सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
लंबे समय से सिधौली सीट से अपनी दावेदारी जता रहे मनीष रावत का समाजवादी पार्टी ने ट‍िकट पार्टी ने काट द‍िया था. इससे दुखी पूर्व विधायक अपने समर्थकों के बीच फूट-फूटकर रोते द‍िखे. टिकट कटने से दुखी पूर्व विधायक मनीष रावत ने बगैर किसी का नाम लिए सपा पर निशाना साधा और कहा क‍ि आखिर पैसा जीत गया और सिंधौली की जनता की मेहनत हार गई. 

मनीष रावत सिधौली से 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. बीजेपी का दामन थामने वाले मनीष समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद सुशीला सरोज के दामाद भी हैं.


संबंधित आलेख: