• Home
  • News
  • Assembly Elections: Voting underway in Meghalaya and Nagaland! Voters reached polling booths with enthusiasm, results will be revealed on March 2

विधानसभा चुनावः मेघालय और नागालैंड में मतदान जारी! उत्साह के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचे रहे मतदाता, 2 मार्च को सामने आयेंगे नतीजे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 27, 2023 06:02 AM
Assembly Elections: Voting underway in Meghalaya and Nagaland! Voters reached polling booths with enthusiasm, results will be revealed on March 2

नई दिल्ली। मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस दौरान उत्साह के साथ लोग पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं और मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बता दें कि दोनों राज्यों की 60-60 सीटें हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 59-59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। खबरों की मानें तो 11 बजे तक मेघालय में 26.70 प्रतिशत और नगालैंड में 36.30 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इन दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। नागालैंड में 60 सीटें हैं लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं मेघालय में यूडीपी उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर चुनाव टाल दिया गया है।
नगालैंड के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान हो रहे हैं। 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर वी. शशांक शेखर ने कहा- राज्य में कुल 13 लाख मतदाता हैं। 59 सीटों के 2,315 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। 183 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 4 महिला और 19 निर्दलीय कैंडिडेट शामिल हैं। वहीं मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 3,419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और BJP ने 60-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा TMC के 56 कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 30 लाख मतदाता हैं। मैदान में 375 कैंडिडेट हैं, जिसमे 339 पुरुष, 36 महिलाएं शामिल हैं।


संबंधित आलेख: