• Home
  • News
  • Assembly Elections: Voting underway in Tripura! 13.69 percent voting till 9 o'clock, 28.13 lakh voters will decide the fate of 259 candidates

विधानसभा चुनावः त्रिपुरा में वोटिंग जारी! 9 बजे तक हुआ 13.69 प्रतिशत मतदान, 28.13 लाख मतदाता करेंगे 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 16, 2023 05:02 AM
 Assembly Elections: Voting underway in Tripura! 13.69 percent voting till 9 o'clock, 28.13 lakh voters will decide the fate of 259 candidates

नई दिल्ली। त्रिपुरा की ़60 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है और मतदाता उत्साह के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। राज्य में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। खबरों की मानें तो सुबह 9 बजे तक 13.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वोटिंग शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की। सिंगल फेज में हो रहे चुनाव में राज्य की 28.13 लाख जनता 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी। जबकि नतीजे 2 मार्च को घोषित होंगे। राज्य में चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को खत्म हो गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने कहा कि 3,337 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हो रही है। इनमें से 1,100 बूथ संवेदनशील हैं, जबकि 28 बूथ अति-संवेदनशील हैं। इन इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जैसे ही चुनाव प्रचार समाप्त हुआ था राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई थी।


संबंधित आलेख: