• Home
  • News
  • Atiq-Ashraf murder case: BJP leader's big allegation! Said- Opposition got both murdered, there was fear of revealing the secret

अतीक-अशरफ हत्याकाण्डः भाजपा नेता का बड़ा आरोप! बोले- विपक्ष ने कराई दोनों की हत्या, राज खुलने का था डर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 22, 2023 08:04 AM
Atiq-Ashraf murder case: BJP leader's big allegation! Said- Opposition got both murdered, there was fear of revealing the secret

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में जहां लगातार बड़े-बडे खुलासे हो रहे हैं वहीं सियासत भी तेजी से गरमाती जा रही है। इसी क्रम में आज भाजपा नेता धर्मपाल ने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। धर्मपाल सिंह ने शनिवार को कहा कि अतीक अहमद की विपक्ष ने हत्या कराई है, क्योंकि अतीक के जरिए विपक्ष के कई राज खुलने वाले थे। इसलिए ही उन्होंने अतीक की हत्या करा दी। बीते शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ की मेडिकल के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को चंदौसी में थे। यहां उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के कुछ गंभीर राज अतीक अहमद के पास थे। इनके खुलने के डर से विपक्ष ने अतीक अहमद की हत्या करवा दी। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारों में पुलिस अधिकारी माफिया अतीक के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते थे। जज अतीक के मामलों की सुनवाई करने से इनकार कर देते थे लेकिन योगी सरकार ने माफिया को ठीक कर दिया। इससे पहले उन्नाव में अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर धर्मपाल सिंह ने कहा था कि आज अतीक के बेटे असद और उसके अपराधी जो मारे जा रहे हैं, इससे पूरे यूपी में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया में योगी सरकार का मॉडल मशहूर हो रहा है और लोग डिमांड कर रहे हैं कि योगी की तरह सरकार चलाओ।


संबंधित आलेख: