केदारनाथ में सुमेरु पर्वत में आया एवलांच, किसी के हताहत की नहीं है सूचना।
सुबह 7:30 बजे सुमेरु पर्वत पर एवलांच आने की खबर है। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने एवलांच का वीडियो बनाया है,
जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती हैं। केदारनाथ धाम में इस साल मई में भी एवलांच आया था जबकि बीते साल सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थीं।