अयोध्याः जेष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

अयोध्या। आस्था और भक्ति की नगरी अयोध्या में जेठ माह के पांचवे मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन डॉक्टर शरद सिंह के पैतृक आवास एमी आलापुर रसूलाबाद पर किया गया। डॉक्टर शरद सिंह के संयोजन में आयोजित भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्वलन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अभय सिंह ने किया। दोपहर 12 बजे हनुमान जी को भोग अर्पण करने के बाद भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई। डॉ. शरद कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह भंडारे का कार्यक्रम हमारे पैतृक निवास स्थान पर प्रत्येक वर्ष की भांति होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। यहां भंडारा प्रत्येक वर्ष की भांति होता तो है ही, श्रद्धालु भी इस भंडारे में साक्षी होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह कार्य करने से हम लोगों को भी काफी खुशी का अनुभव होता है, जिसमें हमारे ग्रामवासी के सभी सदस्य एवं अन्य लोग भी इस भंडारे में सहभागी होते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभुराज सिंह, धीरेंद्र सिंह उर्फ डब्बू, डॉक्टर शरद सिंह, पंकज सिंह, पुष्पकांत मोदनवाल, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सौरभ सिंह, भोले सिंह के साथ-साथ समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।