अयोध्याः एआर अकादमिक इण्टर कालेज में वार्षिकोत्सव की धूम! नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
गोसाईगंज। एआर अकादमिक इण्टर कालेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अंबेडकर नगर के सांसद लालजी वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने जहां स्वागत गीत और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से सबका मन मोह लिया, वहीं वरिष्ठ छात्रों ने देशभक्ति गीतों, राम आएंगे, लोक नृत्य और सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों के जरिए अपनी कला का लोहा मनवाया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लालजी वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज मुझे एआर अकादमिक इण्टर कालेज मैं हो रहे वार्षिकोत्सव में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, मैं विद्यालय का आभार प्रकट करता हूं
विद्यालय के प्रबंधक राजेश पटेल ने सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ.-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि अंबेडकर नगर सांसद लाल वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की रुचि को पहचानें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा, उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार, अध्यापक केशव राम पटेल, अमद सिंह, अर्जुन यादव, महेश यादव, नीरज पाठक, अवनीश सिंह, आनंद तिलक, मंदाकिनी यादव, माधुरी गुप्ता, प्रेमलता, अंबिका सोनी, सरिता वर्मा, शिवांगी गुप्ता, सुरेश वर्मा, शबाना खातून, पलक वर्मा आदि मौजूद रहे।