• Home
  • News
  • Ayodhya: Flood of faith in Ramnagari Ayodhya! Devotees arriving in lakhs, police and administrative staff alert

अयोध्याः रामनगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब! लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट

  • Awaaz Desk
  • January 28, 2025
Ayodhya: Flood of faith in Ramnagari Ayodhya! Devotees arriving in lakhs, police and administrative staff alert

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में लगातार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालु रामनगरी में हाजिरी लगा रहे हैं। इस दौरान जय श्रीराम के जयाकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बता दें कि इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। महाकुंभ आ रहे श्रद्धालु लौटते समय अयोध्या भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी भगवान राम के दर्शन के लिए रामपथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस दौरान रूट को भी डायवर्ट किया गया। आपको यह भी बता दें कि हाल ही में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था, जिसके बाद से ही अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पिछले दिनों बताया था कि बहुत सारे श्रद्धालु कुंभ के बाद अयोध्या में भी भगवान राम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ के कारण अयोध्या में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या बढ़ी है। इससे भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ स्थानों पर निर्माण रोक दिया गया है। निर्माण फरवरी तक रुका रह सकता है। 


संबंधित आलेख: