• Home
  • News
  • Ayodhya: Naka Hanumangarhi echoes with chants hailing the Mother Goddess! Portals open for Sharadiya Navaratri; massive crowds of devotees throng the temple.

अयोध्या: माता के जयकारों से गूंजा नाका हनुमानगढ़ी! शारदीय नवरात्र पर खुले देवी के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

editor
  • Awaaz Desk
  • October 12, 2026 08:10 AM
Ayodhya: Naka Hanumangarhi echoes with chants hailing the Mother Goddess! Portals open for Sharadiya Navaratri; massive crowds of devotees throng the temple.

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्र पर्व का शुभारंभ अत्यंत भक्तिभाव, हर्ष और उल्लास के साथ हुआ। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर श्री हनुमत नवयुवक संघ सिद्ध पीठ, नाका हनुमानगढ़ी, अयोध्या में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान माता रानी के भव्य स्वरूप के पट मां के जयकारों और मंत्रोचार के बीच आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ​पट खुलते ही संपूर्ण पंडाल परिसर ‘जय माता दी’ और ‘मां शेरावाली के जयकारों’ से गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर प्रथम दिन से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों में गजब का जोश, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ​कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के सभी प्रमुख संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजन को सुचारू एवं भव्य बनाने में पूरी टीम तत्परता से जुटी नजर आई। कार्यक्रम में प्रमुख संरक्षक परम पूज्य राजकुमार दास जी महाराज एवं संरक्षक महंत रामदास जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। समारोह में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ‘डब्लू’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राम पाण्डेय, उपाध्यक्ष रोहिताश चंद्र (राजू) एवं प्रशांत श्रीवास्तव, महामंत्री अखिलेश पाठक ‘शानू’, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता तथा प्रबंधक आलोक कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

​वैदिक रीति-रिवाज से पूजन संपन्न कराने के लिए पुरोहित गजानंद शास्त्री एवं मुख्य यजमान सुशील शुक्ला उपस्थित रहे। पूजा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पूजा व्यवस्थापक संजय शर्मा, गोपीनाथ गुप्ता, पप्पू सवारिया एवं संतोष कुमार मोदनवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं भव्य प्रतिमा के रख-रखाव एवं स्थापना हेतु मूर्ति प्रबंधन टीम से मंटू पाठक, अमित गुप्ता एवं रिशु जायसवाल उपस्थित रहे। आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने हेतु मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी अंश गुप्ता सक्रिय रहे। साथ ही विधिक सलाहकार राजकुमार पांडे (एडवोकेट) भी उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में सहयोगी के रूप में वीरेंद्र यादव, सरवन जायसवाल एवं शुभम चौरसिया सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। ​समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ‘डब्लू’ एवं पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए नवरात्र के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।


संबंधित आलेख: