अयोध्याः एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह के कार्यकाल में परिवहन व्यवस्था में सुधार! प्रशासनिक कार्यों को मिली नई गति
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में परिवहन विभाग के कार्यों में इन दिनों उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह के नेतृत्व में विभागीय व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और नियमों के प्रभावी पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल में विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य परिवहन सेवाओं को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए भी कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरपी सिंह के कार्यकाल में परिवहन विभाग की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उनके प्रयासों से न केवल व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि जनता का भरोसा भी विभाग के प्रति बढ़ा है कुल मिलाकर एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह का कार्यकाल अयोध्या में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है।