बड़ा एक्शनः बाल विवाह मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई! असम पुलिस ने 1800 लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
नई दिल्ली। असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बाल विवाह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो इस मामले में पुलिस ने अब तक 1800 लोगों को गिरफ्तार किया है। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसको लेकर जानकारी दी है। इससे पहले असम सीएम ने बताया था कि राज्य में बाल विवाह को लेकर 4004 केस दर्ज किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में बाल विवाह को खत्म करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि इन केसों में कार्रवाई 3 फरवरी से शुरू की जाएगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के 4004 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस की कार्रवाई 3 फरवरी से शुरू जाएगी। मैं सभी से सहयोग की अपील करता हूं। दरअसल, पिछले महीने ही असम कैबिनेट ने बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया था और सभी हितधारकों से इन मामलों में सहयोग मांगा था। इतना ही नहीं सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। बता दें कि हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया था कि असम में मातृ और शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक है। इसकी एक प्रमुख वजह बाल विवाह है। इसके बाद राज्य सरकार ने बाल विवाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। इतना ही नहीं पुलिस से बाल विवाह प्रथा के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी कहा गया था।पुलिस ने इस मामले में अब तक 4004 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 370 धरबी में, 255 होजई, 235 केस उदालगुड़ी, 224 केस मोरीगांव में दर्ज किए गए हैं।