बधाई हो बधाईः फिर दुल्हन बनी ड्रामा क्वीन राखी सावंत! बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ गुपचुप की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो
नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर दुल्हन बनी हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने गुपचुप तरीके से अपने बायफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, जिसको लेकर कुछ वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि राखी, आदिल के साथ हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नजर आ रही हैं। इसी बीच राखी ने अब अपनी शादी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में राखी और आदिल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के आसपास उनके फैमिली मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राखी सावंत शरारा सूट में खूबसूरत लग रही हैं, वहीं आदिल खान कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

एक तरफ राखी सावंत दावा कर रही हैं कि मई 2022 में उन्होंने आदिल से शादी कर ली थी और उनके कहने पर इसे सीक्रेट रखा था, दूसरी तरफ ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदिल ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए राखी और आदिल की शादी के सर्टिफिकेट से माना जा रहा है कि राखी ने अपना धर्म भी बदल लिया है और अपना नाम फातिमा रख लिया है। फिलहाल, शादी की खबर अभी सिर्फ राखी की तरफ से ही आ रही है। आदिल ने अभी तक इस पर चुप्पी साध रखी है और सोशल मीडिया पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। राखी ने इससे पहले रितेश नाम के शख्स से शादी की थी। हालांकि उन्होंने इसे भी काफी छिपा के रखा था। बिग बॉस 15 में राखी ने रितेश को पहली बार दुनिया के नजरों में इंट्रोड्यूस कराया था।हालांकि राखी ने सच में शादी की थी या नहीं इसके बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं है। लोगों का मानना था कि राखी बस पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं।
