• Home
  • News
  • Badi Khabar: Big action on YouTube channels spreading fake news! Center bans six channels, accused of showing fake news by putting pictures of prominent anchors

बड़ी खबरः फेक न्यूज फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों पर बड़ा एक्शन! केन्द्र ने छह चैनलों पर लगाया बैन, प्रमुख एंकरों की तस्वीर लगाकर फर्जी खबरें दिखाने का आरोप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 12, 2023 11:01 AM
Badi Khabar: Big action on YouTube channels spreading fake news! Center bans six channels, accused of showing fake news by putting pictures of prominent anchors

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने एक बार फिर कुछ यूट्यूब चैनलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन छह यूट्यूब चैनलों पर फेक न्यूज फैलाने और भ्रामक जानकारी देने का आरोप है। खबरों की मानें तो इन चैनलों पर फर्जी खबर चलाई जा रही थी और लोगों को गुमराह किया जा रहा था। ब्लॉक किए गए सभी चैनलों ने चुनावों, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और भारत की संसद में कार्यवाही और भारत सरकार के कामकाज के बारे में गलत खबर और भ्रामक जानकारी फैला रहे थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने बताया कि इन चैनलों ने लोगों को भरोसा दिलाने के लिए कई प्रमुख टीवी चैनलों के एंकरों की तस्वीर, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल का प्रयोग करते थे। चैनलों ने इसका प्रयोग उनके द्वारा डाले गए वीडियो को मोनेटाईज करने और ट्रैफिक लाने के लिए कर रहे थे। केंद्र ने इस तरह की यह दूसरी कार्रवाई की है। इससे पहले सरकार ने 20 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें फर्जी खबर फैलाने वालों तीन चैनलों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इससे पहले केंद्र ने फर्जी खबर फैला रहे लाखों सब्सक्राइबर वाले 3 यूट्यूब चैनलों पर शिकंजा कसा था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी (PIB) विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ये सभी चैनलों ने फेक न्यूज फैला रहे थे। इन चैनलों के लगभग 33 लाख सब्सक्राइबर थे। इनके वीडियो को 30 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। इन यूट्यूब चैनल के नाम न्यूज हेडलाइन्स, सरकारी अपडेट और आजतक लाइव शामिल हैं।


संबंधित आलेख: