बकरीदः नैनीताल के डीएसए मैदान में अदा की गई ईद की नमाज! एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नैनीताल के डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान अमन और चैन का सन्देश देते हुए मुस्लिम समुदाय ने मल्लीताल के डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा की। शहर इमाम ने बताया की आज पड़ी गई नमाज (ईद-उल-अजहा) में अल्लाह के बंन्दे अपने मालिक (अल्लाह) के नाम पर अपने जानवरों की कुर्बानी देंगे। इस मौके पर देश में सुख-शान्ति की दुआ की गई। बता दें कि सन् 1882 में बनी इस विशाल मस्जिद में वर्षों से नैनीताल और आसपास के मुस्लिम धर्म के लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं। मल्लीताल डीएसए मैदान में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने गले लगाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। वहीं शहर इमाम का कहना है सदियों से लोग मैदान में नमाज पढ़ते आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व डीएसए मैदान में नमाज अदा नही करने आदेश को लेकर असमंजस की स्तिथि थी, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज मैदान में नमाज अदा की गई। उन्होंने सभी से कुर्बानी के दौरान साफ़-सफाई रखने के साथ गन्दगी ना करने की अपील की है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड पर नजर आया।