• Home
  • News
  • Balvir Giri became the new Mahant of the Baghmbri Gaddi Math, took over the responsibility of the Mahant of the Math

बाघंबरी गद्दी मठ के नए महंत बने बलवीर गिरि, संभाली मठ के महंत की जिम्मेदारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 05, 2021 09:10 AM
Balvir Giri became the new Mahant of the Baghmbri Gaddi Math, took over the responsibility of the Mahant of the Math

बीते दिनों प्रयागराज के बाघंबरी मठ के महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत के बाद खाली पड़ी गद्दी के नए महंत बलवीर गिरि की संतों द्वारा चादरपोशी की गई। नरेंद्र गिरि के षोडशी भंडारे के साथ साधु संत और निरंजनी अखाड़े के महंत ने बलवीर गिरि की चादरपोशी कर उन्हें मठ का महंत घोषित कर दिया। आज नरेंद्र गिरि का षोडशी भंडारा बाघंबरी मठ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर से साधु-संत बाघंबरी मठ में आये। आपको बता दें, नरेंद्र गिरि का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था, जिसकी जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। चादरपोशी के साथ ही बलवीर गिरि ने औपचारिक रूप से मठ के महंत की जिम्मेदारी संभाल ली है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि के नाम वसीयत रद्द कर बलवीर गिरि को अपना वारिस घोषित किया था, जिसके बाद में अखाड़ा परिषद के पंच परमेश्वर ने बलवीर गिरि के नाम पर मुहर लगा दी थी। दरअसल, अखाड़ों में महंत का चयन वसीयत के आधार पर किया जाता रहा है और वर्ष 2004 में नरेंद्र गिरि का भी चुनाव इसी तरह से किया गया था। 
 


संबंधित आलेख: